स्पार्क संस्था ने जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में सोलर लाइटे की वितरित | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 21, 2021

    स्पार्क संस्था ने जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में सोलर लाइटे की वितरित |


    गुर दास जोशी, ब्यूरो रामपुर बुशहर 
    अखंड भारत दर्पण (राष्ट्रीय समाचार पोर्टल )
    नाबार्ड के सौजन्य से  स्पार्क संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र किन्नौर की ग्राम पंचायत ज्ञाबुग तथा रोपा  के बाड़ी धार को कल 50 सोलर लाइटे वितरित की गई |संस्था के निर्देशक प्रदीप आजाद ने बताया कि संस्था पिछले 2 वर्षों से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है | स्पार्क संस्था द्वारा किसानों व बागवानो के लिए सेब  की उन्नत किस्म के पौधे, आधुनिक कृषि उपकरण , सिंचाई सुविधा दी जा रही है | ग्राम विकास कमेटी के प्रधान धर्मा पल्जोर ने बताया कि स्पार्क संस्था द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है इसके लिए समस्त  क्षेत्रवासी उनके आभारी रहेंगे | इस मौके पर संस्था के कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा, हिर्पल नेगी, विध्या बाह्दुर नेगी, करिश्मा, हीर सिंह, जीवन नेगी आदि उपस्थित रहे ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.