कार्यालय ब्यूरो (अखंड भारत दर्पण, राष्ट्रीय समाचार पोर्टल
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर हिमाचल किसान सभा ,सीटू, सी पी आई एम ,इंटक आदि संस्थाओं द्वारा तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया | सभी ने विश्राम गृह आनी में एक बैठक का आयोजन कर नया बस अड्डा तक रैली निकाली |नया बस अड्डे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए केंद्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | सीटू के सचिव पदम प्रभाकर ने कहा कि नए श्रम कानून के लागू होने से मजदूरों के काम करने की अवधि को 8 से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया जाएगा जिससे मजदूर केवल पूंजीपति वर्ग का गुलाम बन रह जाएगा | सी पी आई एम के राज्य कमेटी सदस्य लोकेंद्र कुमार ने कहा की तीन कृषि कानून के लागू होने से अनाज मंडी समाप्त हो जाएगी और किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल सकेगा | देश में कृषि कानूनों के बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी सरकार इन कानूनों को षड्यंत्रकारी और निरंकुश तरीके से लागू करने अड़ी है | इस मौके पर सीटू के सचिव पदम प्रभाकर सी पी आई एम राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व जिला परिषद लोकेंद्र कुमार ,किसान सभा जिला अध्यक्ष गीता राम ठाकुर, मिलापचंद , इंटक इकाई आनी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष घनश्याम,ओमी चंद, मनोरमा देवी ,लता देवी सुमित्रा देवी ,डोला राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे I
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.