Friday, February 5, 2021
Home
Unlabelled
6 फरवरी से राष्ट्रपति भवन फिर से खुलेगा आम जनता के लिए.
6 फरवरी से राष्ट्रपति भवन फिर से खुलेगा आम जनता के लिए.
जाटव, राष्ट्रीय ब्यूरो दिल्ली
(अखंड भारत दर्पण,राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रपति भवन मार्च माह से बंद था जिसे 6 फरवरी को फिर से आम जनता के लिए खोला जा रहा है | राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं | इसके लिए प्रत्येक दर्शकों ₹50 का पंजीकरण शुल्क देना होगा | यहां घूमने के लिए सरकारी छुट्टी के अलावा हर शनिवार और रविवार को सुबह 10:30 बजे, दोपहर 12:30 और 2:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है | एक बार में केवल 25 व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment