ग्राम पंचायत शाधार के नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र सिंह का शिक्षा, रोजगार ,स्वास्थ्य और सड़क प्रथम प्राथमिकता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 21, 2021

    ग्राम पंचायत शाधार के नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र सिंह का शिक्षा, रोजगार ,स्वास्थ्य और सड़क प्रथम प्राथमिकता।

     रामपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत से शाधार के नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र सिंह ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पंचायत  को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाना है | उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सबसे पहले आधारभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाएगा जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क ,पानी, बिजली आदि प्रमुख है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा जैसे आवास योजना ,बीपीएल का चयन, जरूरतमंदों को मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर प्रदान करना शामिल है। इसके साथ कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र में विकास कार्य,  महिला एवं बाल विकास परियोजनाओं ,पात्र व्यक्ति को पेंशन का लाभ पहुंचाना प्रमुख है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत को एक आदर्श और निर्मल पंचायत बनाने के लिए सभी पंचायत वासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.