गुर दास जोशी, ब्यूरो रामपुर बुशहर
अखंड भारत दर्पण (राष्ट्रीय समाचार पोर्टल )
नाबार्ड के सौजन्य से समाजसेवी संस्थाओं स्पार्क, युवा जग्रृति संगठन, हार्प, आई. एच. डी. आई. ने 8 किसान उत्पादक संगठन के पदाधिकारियों के लिये शिक्षाप्रद भ्रमण दुग्ध सयंत्रण दत्तनगर, अदानी कोल्ड स्टोर, देव भूमि कोल्ड स्टोर मे ले जाया गया। जहां उन्होने देखा की हम अपने उत्पाद को अधिक समय तक ताजा रख सकते है।
प्रशिक्षण भ्रमण मे मुख्य रूप से स्पार्क संस्था , युवा जग्रृति संगठन, हार्प, आई. एच. डी. आई. के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
स्पार्क संस्था के अध्यक्ष प्रदीप आजाद ने इस मौके पर कहा कि नाबार्ड का उदेश्य है कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। इसी उदेश्य से किसान उत्पादक संगठनो का कि गठन किया जा रहा है। किसान उत्पादक संगठन का मुख्य कार्य सब से पहले किसानो, बागवानों, दुग्ध उत्पादको को संगठित करना है। इस के पश्चात उन्नत तकनीकि इस्तेमाल करने को प्रेरित करना की जरूरत है। उत्पाद की प्रोसेसिंग कर उसकी मूल्य वृद्धि कराना, बाजार मे किसानो को उनके उत्पाद का उचित बाजार मूल्य दिलाना है। इस मौके पर संस्था के सुशील शर्मा, धर्मपाल भार्गव, हरिन्दर ठाकुर, आशोक शर्मा, दिव्यांश आजाद आदि मौजूद थे.
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.