विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंबेडकर भवन चूवाडी में38 पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, April 5, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंबेडकर भवन चूवाडी में38 पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए ।

     





    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानियां ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत “चुवाडी सेक्टर” के 38 पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर भवन चुवाडी में समीक्षा बैठक की और आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। और सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाया और सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का आवाहन किया।

    कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को कार्यान्वित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। और भटियात के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। विकास के कार्य में और भी तेज गति लाई जाएगी। भटियात में अथाह विकास करना उनकी प्राथमिकता है। और इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने भविष्य को सवारने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को अपना ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक कार्य में करना चाहिएऔर नशे से दूरी बनाए रखना चाहिए।

    No comments:

    Post a Comment