कुल्लू जिले में पुलिस थाना ब्रौ के तहत एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार लड़की ने परिजनों के साथ थाना में आकर शिकायत पत्र में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा भी दिया। घटना का जिक्र जब लड़की ने परिजनों से किया तो परिजन उसे थाना लेकर आए। आरोपी की पहचान अरुण कुमार निवासी दारण डाकघर दोफदा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की कुल्लू जिला की रहने वाली है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.