डी.पी.रावत।
आनी,17 जनवरी।
हाल में हिमाचल प्रदेश सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 2006 के अन्तर्गत पंजीकृत एवं नव गठित गैर सरकारी, गैर लाभकारी, सामाजिक कल्याणकारी संगठन (Non Governmental Organisation/Non Profit Organisation/Social Welfare Organisation) आदि शक्ति फाउंडेशन 20 जनवरी को आनी कस्बे में स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में महिला स्वास्थ्य स्वयं सेवियों की भर्ती करने जा रहा है। इस आशय की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि आनी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। भर्ती की इच्छुक व योग्य महिला उम्मीदवार को अपने साथ पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड ,बैंक पासबुक की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। यह फाउंडेशन आगामी समय में महिलाओं के स्वास्थ्य,पोषण आहार, इत्यादि विषय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.