घर के पास कुएं में रात से लापता किशोरी का शव मिला - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 24, 2025

    घर के पास कुएं में रात से लापता किशोरी का शव मिला

     


    घुमारवीं :वीरवार सुबह घुमारवीं पुलिस थाना के ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मण के कोटलु बिंदडे गांव में एक युवती का शव कुएं में संदिग्ध हालात में मिला है। 16 वर्षीय रिद्धिमा निवासी कोटलू बिंदडे युवती की पहचान हुई है।

     युवती को तुरंत घुमारवीं अस्पताल भेजा गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत बताया। पुलिस ने बताया कि युवती बुधवार रात 11 बजे से गायब थी। इसके बाद उसकी परिवार ने लगातार तलाश की। युवती को ढूंढते हुए परिजन घर के पास स्थित कुएं के पास सुबह करीब 3 बजे कुएं में गिरी हुई मिली।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा बुधवार रात्रि अपनी बहनों के साथ कमरे में बैठकर पढ़ रही थी। रात करीब 11 बजे वह कमरे से बाहर निकली. जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो उसकी बहनों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। 

    इसके बाद परिवार ने उसकी खोज शुरू की। सुबह, सारी रात खोजने के बाद रिद्धिमा का शव कुएं से मिला। रिद्धिमा बरठीं स्कूल में जमा एक में पढ़ती थी। रिद्धिमा के पिता पिछले कुछ समय से बीमार हैं और इस समय गंभीर बीमारी के कारण आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन हैं। युवती की मौत का कारण अभी नहीं पता चला है।

    वीरवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया। पुलिस ने फिर युवती को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.