बाबा बेलखरनाथ धाम में चल रहा अवैध वाहन स्टैंड, जमकर की जा रही वसूली! - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 5, 2024

    बाबा बेलखरनाथ धाम में चल रहा अवैध वाहन स्टैंड, जमकर की जा रही वसूली!

     *ब्रेकिंग न्यूज प्रतापगढ़*

    *बाबा बेलखरनाथ धाम में चल रहा अवैध वाहन स्टैंड, जमकर हो रही वसूली!*

    *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल सावन मेले में आने वाले दर्शनार्थी से पुलिस प्रशासन के सामने हो रही जमकर अवैध वसूली*

    *गौतम साइकिल स्टैंड की दी जा रही पर्ची!*

     सावन मेले में पौराणिक धाम बाबा बेलखरनाथ में दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थी के साथ साथ बाइक से कांवड़ लेकर आ रहे कांवरिया की बाइक स्टैंड में खड़ी करने के नाम पर बीस रुपए की वसूली की जा रही है। साइकिल दस रुपए, मोटरसाइकिल बीस रुपए,चार पहिया वाहनों से पचास रुपए अवैध वाहन स्टैंड के नाम पर लिए जा रहे हैं।


     सोमवार व शनिवार को भीड़ धाम में अधिक हो रही है।धाम से पहले खेतों में अवैध साइकिल स्टैंड बनाकर दर्शनार्थी से वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूली की जाती है। पिछले सोमवार को जब एक दर्शनार्थी ने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद साइकिल स्टैंड संचालक के गुर्गों ने मारपीट की थी परिवार साथ मे था मामला शांत हो गया।

     बिना किसी की अनुमति के अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहा है वह भी पुलिस की मौजूदगी में यह सबसे बडा सवाल है। पर्ची पर साफ-साफ बाबा बेलखरनाथ धाम गौतम साइकिल स्टैंड की बकायदा पर्ची दी जा रही है। अवैध साइकिल स्टैंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

     योगी बाबा के सरकार में जहां गुंडा और गुण्डाटैक्स पर कार्यवाही चल रही है वही पुलिस के सामने दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम में आये दर्शनार्थियों व कावड़ियों से अवैध वसूली की जा रही वह भी बाकायदा पुलिस डंडे लेकर स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करवा रही यह वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।

    जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा

     अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश 

    No comments:

    Post a Comment