Saturday, July 27, 2024
Home
HIMACHAL PRADESH NEWS CHANNEL अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
भारत Vs श्रीलंका टी-20 सीरीज का पहला मैच आज:
भारत Vs श्रीलंका टी-20 सीरीज का पहला मैच आज:
भारत Vs श्रीलंका टी-20 सीरीज का पहला मैच आज:सूर्या की कप्तानी और गंभीर की कोचिंग में पहला दौरा; मिशन 2026 की शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। श्रीलंका दौरे के लिए नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3-3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी।
इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का मिशन 2026 शुरू हो जाएगा। टी-20 का अगला वर्ल्ड कप साल 2026 में होगा।
मैच डिटेल्स
सीरीज- 3 मैचों की टी-20 सीरीज
तारीख- 27 जुलाई
मैच- भारत Vs श्रीलंका
टॉस- 6:30 PM, मैच स्टार्ट- 7:00 PM
स्टेडियम- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका
आखिरी 5 मैच
भारत के खिलाफ 29 में से महज 9 मैच जीत सका है श्रीलंका
स्टार्स पर
भारत Vs श्रीलंका टी-20 सीरीज का पहला मैच आज:सूर्या की कप्तानी और गंभीर की कोचिंग में पहला दौरा; मिशन 2026 की शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। श्रीलंका दौरे के लिए नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3-3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी।
इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का मिशन 2026 शुरू हो जाएगा। टी-20 का अगला वर्ल्ड कप साल 2026 में होगा।
मैच डिटेल्स
सीरीज- 3 मैचों की टी-20 सीरीज
तारीख- 27 जुलाई
मैच- भारत Vs श्रीलंका
टॉस- 6:30 PM, मैच स्टार्ट- 7:00 PM
स्टेडियम- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका
आखिरी 5 मैच
रोहित, कोहली और जडेजा के संन्यास के बाद पहला बड़ा दौरा
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तुरंत बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। एक दिन बाद रवींद्र जडेजा ने भी क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। ऐसे में 3 दिग्गज खिलाड़ियों के जाने के बाद टीम इंडिया का यह पहला बड़ा दौरा है। इससे पहले टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे गई जहां 5 मैच की सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही।
साल 2021 के बाद पहला श्रीलंका दौरा
भारतीय टीम ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। टी-20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।
टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। दूसरी पारी में इस पिच पर रन बनाना और आसान हो जाएगा। ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
यहां अब तक 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। 9 मैचों में बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है। दो मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।
Tags
# HIMACHAL PRADESH NEWS CHANNEL अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
About Akshay Kumar
HIMACHAL PRADESH NEWS CHANNEL अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment