अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/लुधियान : सीपी लुधियाना कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि शिव सेना नेता पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों हमलावरों को गिरफतार कर लिया गया है।
दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी फतेहगढ़ साहिब से हुई है। यह दोनों हमलावर लुधियाना के ही रहने वाले है। जबकि तीसरा हमलावर फरार है। सीपी लुधियाना कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह गिरफ्तारी एसएसपी फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना पुलिस की जॉइंट टीम के प्रयास से हुई है। पुलिस इस पूरे हमले की हर एंगल से जांच कर रही है।
गनमैन द्वारा कोई कदम न उठाने के बारे की भी जांच होगी। अभी कुछ घंटे पहले ही इनकी गिरफ्तारी हुई है। अब इनसे विस्तार से पूछताछ की जायेगी। हमले के समय गनमैन भी साथ मौजूद था यदि वह कुछ एक्शन लेता तो यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रोकी जा सकती थी। हमलावरों द्वारा छिनी गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। उसी पर हमलावर सवार होकर फतेहगढ़ साहिब पहुंचे थे। जिसे पुलिस की टीमो ने काबू कर लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.