Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने वाला है। छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश की 64 सड़कें यातायात के लिए बाधित है। हिमाचल सरकार ने भी बाढ़ से बचने की एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश के लोगों को नदी और नालों के आसपास न रहने की सलाह दी गई है। वहीं भारी बारिश का भी अलर्ट जारी है।
Weather News: मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों आंधी व भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है
इन छह जिलों में चेतावनी
छह जिलों मंडी, शिमला, सिरमौर,कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए चेतावनी जारी करने के साथ एडवाइजरी जारी की है। इसमें नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। कुल्लू जिला में रोहतांग और लाहुल स्पीति जिला में शिंकुला व बारालाचा दर्रों पर हिमपात हुआ।
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद
भारी वर्षा के कारण लाहुल के जिंगजिंगबार में बाढ़ आने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद है। प्रदेश में गुरुवार रात से भारी वर्षा का क्रम जारी है। प्रदेश में पालमपुर में सबसे अधिक 135 मिलीमीटर, धौलाकुआं में 47, मंडी में 45, धर्मशाला में 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर भारी वर्षा के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई स्थानों पर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण नुकसान हुआ है।
64 सड़कें यातायात के लिए बंद
प्रदेश में 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें 55 सड़कें मंडी में बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 34 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है इनमें कुल्लू जिला में 33 ट्रांसफार्मर खराब हैं।
44 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 22 बिलासपुर में और 19 मंडी में प्रभावित हुई हैं। इसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों के लिए आंधी व भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों के लिए वर्षा का क्रम जारी रहने का अनुमान है। लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.