*प्रतापगढ़ क्षेत्र देहात थाना कोतवाली क्षेत्र बढ़नी गांव का मामला*
प्रतापगढ़ जनपद के बढ़नी ग्राम के राहुल वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा जो चिकन पाॅक्स से ग्रसित था, बीमारी के कारण कुएं में कूदने से, पूर्व प्रधान सुभाष वर्मा के पुत्र राहुल वर्मा(23) की मौत हो गई, जिससे घर में मातम फैल गया।
बचाने के लिए घर के करीब कुएं में कूदे चाचा और चचेरा भाई मिट्टी के बीच दबने से चचेरे भाई सूरज वर्मा (22) की भी हुई मौत। चाचा की हालत गंभीर चल रहा इलाज । सूचना पाते ही थानाध्यक्ष कोतवाली देहात विनीत उपाध्याय, फोर्स के साथ पहुंचे मौके पर कुएँ से किसी तरह तीनो को निकलकर लेकर भागे अस्पताल ।
दो मृतक को पुलिस शव को कब्जे में लिया । डॉक्टरों ने चचेरे भाइयो को मृत घोषित किया व चाचा का चल इलाज रहा है। उपरोक्त तीनों लोग मुंबई से शनिवार को घर आए थे । घर में दो युवकों की मौत से घर में पसरा मातम, परिजनों को ग्रामीण मौके पर जुटे ।
लाश को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस कर रही कागजी कोरम पूरा। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र बढ़नी गांव का है।
जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा ✍️
अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश✍️
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.