रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन में एक कैफे पर हमला किया, जिसमें पांच लोग मारे गए और 53 घायल हुए; जेलेंस्की ने कहा कि हमें एयर डिफेंस सिस्टम की आवश्यकता है। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, July 4, 2024

    रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन में एक कैफे पर हमला किया, जिसमें पांच लोग मारे गए और 53 घायल हुए; जेलेंस्की ने कहा कि हमें एयर डिफेंस सिस्टम की आवश्यकता है।

     रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन में एक कैफे पर हमला किया,  जिसमें पांच लोग मारे गए और 53 घायल हुए जेलेंस्की   ने कहा कि हमें एयर डिफेंस सिस्टम की आवश्यकता 

    बुधवार को यूक्रेन युद्ध में रूस के हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और 53 घायल हो गए। घायलों में से कई की स्थिति गंभीर है। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के आतंक को केवल अत्याधुनिक एयर डिफेंस से   रोका जा सकता है. जेलेंस्की ने फिर से पश्चिमी देशों से अधिक एयर डिफेंस की मांग की।


    कीव। करीब 29 महीने से जारी यूक्रेन युद्ध में बुधवार को रूस के हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और 53 घायल हुए। घायलों में कई हालत गंभीर है।

    जेलेंस्की ने कही ये बात

    रूसी हमला दक्षिण-पूर्वी शहर निप्रो के एक कैफे में हुआ है। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिमी देशों से अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम और लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग की है।

    यूक्रेन को हथियार,गोला-बारूदऔरअन्य उपकरण दिए जाएंगे

    जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के आतंक को केवल अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से रोका जा सकता है, अन्यथा निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे। इस बीच यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को अगले वर्ष में सैन्य सहायता के लिए 43 अरब डॉलर की धनराशि स्वीकृत करने पर सहमति जता दी है। इस धनराशि से यूक्रेन को हथियार, गोला-बारूद और अन्य उपकरण दिए जाएंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.