अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

बारिश ने मंडी में मचाई तबाही, 24 घंटों में हुआ 13.34 करोड़ का नुकसान; छह मकान और 11 गोशालाएं हुई क्षतिग्रस्त

Mandi flooding news,Mandi water supply disruption,Mandi house collapse,Mandi rain damage estimate,Mandi infrastructure damage,Mandi natural disaster,

 बारिश ने मंडी में मचाई तबाही, 24 घंटों में हुआ 13.34 करोड़ का नुकसान; छह मकान और 11 गोशालाएं हुई क्षतिग्रस्त 



Mandi News: भारी बारिश ने जिले भर में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो रही हैं। वहीं, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से गाद आने से पेयजल योजनाएं भी ठप हो रही हैं। बारिश के कारण मंडी जिले की 55 सड़कें बाधित हो गई हैं। इसके साथ ही 19 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया है, जबकि छह मकान और 11 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में जिले भर में 13.34 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 55 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को ही सुबह 11 बजे जिले भर में 95 सड़कें बंद थीं। बाधित सड़कों में तीन एमडीआर, 43 ग्रामीण और नौ संपर्क सड़कें शामिल हैं।

इनमें सुंदरनगर मंडल में दो, सिराज में दो, थलौट में तीन, करसोग में सात, मंडी में दो, नेरचौक में एक, पधर में 20, सरकाघाट में 14, जोगिंद्रनगर में दो और धर्मपुर मंडल में दो सड़कें अवरुद्ध हैं। सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ मजदूरों को भी तैनात किया गया है। वहीं, मंडी में जल शक्ति विभाग की दस, बग्गी में तीन और थुनाग मंडल में नौ पेयजल योजनाएं अवरुद्ध हैं।

हालांकि इन्हें अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया है। 24 घंटों के दौरान लोक निर्माण विभाग मंडी को 1.55 करोड़, धर्मपुर को 98.05 लाख, जोगिंद्रनगर को 2.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले लोक निर्माण विभाग को 4.98 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग धर्मपुर को 3.66 करोड़, सुंदरनगर को 4.53 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

अन्य सभी प्रकार के नुकसानों को मिलाकर कुल नुकसान 13.34 करोड़ रुपये है। बारिश के कारण अब तक जिले में कुल 24.15 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इस बीच, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों को युद्धस्तर पर अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

अखंड भारत दर्पण (ABD News) ताजा खबर के लिए फॉलो करें तथा खबर को शेयर करें। या www.abdnews.org.in पर visit करे।



Post a Comment