बांग्लादेश की सर्वोच्च अदालत ने पलटा सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फैसला, अब केवल इन लोगों को मिलेगा आरक्षण - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 21, 2024

    बांग्लादेश की सर्वोच्च अदालत ने पलटा सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फैसला, अब केवल इन लोगों को मिलेगा आरक्षण

     बांग्लादेश की सर्वोच्च अदालत ने पलटा सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फैसला, अब केवल इन लोगों को मिलेगा आरक्षण

    Protest In Bangladesh: बांग्लादेश में मचे बवाल के बीच वहां की सर्वोच्च अदालत ने देश में आरक्षण को लेकर हो रह प्रदर्शन के चलते सरकारी नौकरियों में रविवार को आरक्षण घटा दिया. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि 93 प्रतिशत सरकारी नौकरियां योग्यता आधारित प्रणाली के आधार पर आवंटित की जाएं और शेष सात प्रतिशत 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में लड़ने वालों के रिश्तेदारों तथा अन्य श्रेणियों के लिए छोड़ी जाएं. 

    कई दिन से प्रदर्शन हो रहे थे

    असल में पहले युद्ध लड़ने वालों के रिश्तेदारों के लिए नौकरियों में 30 प्रतिशत तक आरक्षण था. बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कई दिन से प्रदर्शन हो रहे थे और हालात बिगड़ने पर शनिवार को पूरे देश में कठोर कर्फ्यू लगा दिया गया. सैन्य बलों ने राष्ट्रीय राजधानी ढाका के विभिन्न हिस्सों में गश्त की. यहां तक कि कई लोगों ने जान गंवा दी.

    देश में कठोर कर्फ्यू लगा दिया गया

    बांग्लादेशी अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की कोई आधिकारिक संख्या साझा नहीं की है लेकिन समाचार दैनिक ‘प्रोथोम अलो’ में शनिवार को प्रकाशित एक खबर में बताया गया कि अब तक कम से कम 103 लोग मारे गए हैं.

    No comments:

    Post a Comment