Ujjain News: शादी में ढोल बजाने आए युवक ने महिला का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 9, 2024

    Ujjain News: शादी में ढोल बजाने आए युवक ने महिला का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

     Ujjain News: शादी में ढोल बजाने आए युवक ने महिला का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म



    एक ढोली ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। उसने महिला का मोबाइल नंबर निकाला और उसके घर पहुंच गया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।  
    उज्जैन जिले के नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसमें खुशियों में ढोल बजाने आए एक ढोली ने एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहले तो महिला ढोली की धमकी से डरती रही, लेकिन जब क्रूरता बढ़ती गई तो महिला ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।बिरला ग्राम थाना प्रभारी संजय माथुर ने बताया कि 21 वर्ष निवासी एक महिला विवाह समारोह में नाच रही थी। वहां ढोल बजाने आए बदनावर के बबलू पिता शंभूलाल ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। महिला आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रही थी। वीडियो को बनाने के बाद बबलू ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसक यह वीडियो वायरल कर देगा। महिला भी बबलू की बात से डर गई और उसने वही किया जो बबलू उससे कह रहा था। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद भी वह उसे डराता-धमकाता रहा। महिला ने ज्यादती से तंग आकर थाने पहुंचकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया। 

    आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त मे

    पुलिस ने इस मामले के आरोपी बबलू पिता शंभू लाल को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों की सहायता ली। पुलिस बबलू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। हालांकि, पुलिस को पता नहीं है कि बबलू ने महिला के किस तरह के वीडियो बनाए थे। महिला के अनुसार आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर ही बबलू उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।

    पारिवारिक शादी में हो गया था यह कांड

    महिला अपने परिवार की शादी में शामिल होने गई थी जहां ढोली बबलू ने मौका मिलते ही उसका वीडियो बनाया। महिला की जानकारी निकाली। उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से वह उसके घर तक पहुंच गया था

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.