ऊना/अंकुश शर्मा:भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा की वीरवार को हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री कृष्ण चंदेल ने बताया कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा बूथ स्तर पर स्क्रिय हो गया है। पूरे भारत में अनुसूचित वर्ग भाजपा के अब की बार 400 पार अभियान में अहम भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने बताया कि हम एससी मोर्चा समाज को जोड़ने के लिए जल्द मंडल स्तर के सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इन सम्मेलनों की जानकारी जल्द दे दी जाएगी। हम चाहते हैं कि मोदी सरकार ने एससी और एसटी वर्ग के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया है उसे जन जन तक पहुंचाकर फिर से लोकसभा चुनाव जीतने में योगदान दिया जाए। हम हमीरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार के लिए जिला स्तरीय रैलियों को भी आयोजन करने जा रहे हैं। पांच सम्मेलनों का खाका तैयार भी कर लिया गया है। मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, जनजाति मोर्चा सचिव, सुमित व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Thursday, March 21, 2024
अनुसूचित वर्ग 400 पार में देगा योगदान- कृष्ण चंदेल।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.