पुलिस थाना प्रभारी हरोली ने लोकसभा के चुनावो के मद्देनजर आम जनता से अपील की है, कि 3 दिनों के भीतर सभी ब्यक्ति जिन्होंने लाइसेंसी हथियार जारी करवा रखे हैं, अपने अपने हथियार को पुलिस थाना हरौली में जमा करवाना सुनिश्चित करें। आचार संहिता या चुनावों के दौरान किसी के पास अगर कोई लाइसेंस हथियार बरामद होता है या ले जाता हुआ भी पाया जाता है, तो कानूनन अपराध माना जाता है ऐसे में पुलिस उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगी। इसलिए प्रत्येक ज़िला मे पहले ही डीसी साहब और पुलिस अधीक्षको द्वारा ये निर्देश दिए जा चुके हैं परंतु अभी भी आम जनता तक ये बात कई गावों में न पहुंच पाई है। हरौली पुलिस के पास अपने क्षेत्र के हर उस व्यक्ति का डाटा उपलब्ध है जिसके पास लाइसेंसी हथियार है और पुलिस थाना से उन सभी लोगों को फ़ोन करके और पंचायत के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। प्रभारी थाना हरोली ने आम जनता से अपील की है कि आम जनता इन आदेशों की कड़ाई से पालना करे ओर दिनांक 25 मार्च से पहले सभी हथियार जमा करवाएं।
Thursday, March 21, 2024
चुनावो के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों को करवाएं जमा:थाना प्रभारी हरोली
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.