Wednesday, March 20, 2024
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल।
ऊना/अंकुश शर्मा :मैहतपुर में मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। मैहतपुर थाने में दर्ज शिकायत में भटोली गांव के वार्ड नंबर चार निवासी स्तनजीव पुत्र हंसराज ने बसदेहड़ा गांव के रिशु पुत्र सुरिंदर पर आरोप लगाया है कि मंगलवार को जिस समय वह साइकिल पर मैहतपुर से अपने घर वापस जा रहा था तब रिशु ने अपनी मोटरसाइकिल से उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से स्तनजीव घायल हो गया। मैहतपुर पुलिस ने रिशु के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment