पनसाई के डॉक्टर दंपती की बड़ी उपलब्धि एक साथ पाई एमडी की डिग्री - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 3, 2023

    पनसाई के डॉक्टर दंपती की बड़ी उपलब्धि एक साथ पाई एमडी की डिग्री


    नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत पनसाई निवासी एक चिकित्सक दंपती ने एक साथ एमडी करने की उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में दोनों ने डिग्री हासिल की। गत दिवस उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डाॅ. भारती प्रवीण पवार ने सम्मानित किया। डाॅ. सचिन शर्मा और डाॅ. अंकुर शर्मा की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।

    वर्तमान में दोनों पति और पत्नी मंडी जिले के नेरचौक स्थित मेडिकल काॅलेज में सेवाएं दे रहे हैं। डाॅ. सचिन ने वर्ष 2008 में टांडा मेडिकल काॅलेज से एसबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं देने के साथ-साथ एमडी की परीक्षा के लिए तैयारी की। 2017 में डाॅ. सचिन का पीजीआई चंडीगढ़ में पैथोलाॅजी में एमडी के लिए चयन हो गया।



    इसी बीच डाॅ. सचिन की पत्नी डाॅ. अंकुर शर्मा ने त्वचा विज्ञान (डर्मेटोलाॅजी) विभाग में एमडी के लिए आवेदन किया और 2020 में यह डिग्री भी हासिल कर ली। अब डॉक्टर दंपती ने चंडीगढ़ से एक साथ एमडी की पढ़ाई पूरी की है। डाॅ. अंकुर शर्मा ने शिमला स्थित आईजीएमसी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।

    वह 2014 से विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे रही हैं। डाॅ. सचिन के पिता मास्टर अनंत राम शर्मा बेटे व बहू की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहते हैं कि छोटी बच्ची के साथ दोनों ने पढ़ाई जारी रखी, यह दोनों की लग्न और मेहनत का परिणाम है।

    No comments:

    Post a Comment