चार नगर निगमों का लटक गया चुनाव 15 अक्तबूर को खत्म हो चुका महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 3, 2023

    चार नगर निगमों का लटक गया चुनाव 15 अक्तबूर को खत्म हो चुका महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल

    हिमाचल प्रदेश में चारों नगर निगम का चुनाव लटक गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स में उपचाराधीन हैं। उनके आने के बाद ही महापौर और उपमहापौर के चुनाव की तिथि निर्धारित हो सकती है। 15 अक्तबूर को नगर निगम मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के ढाई साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब नए महापौर और उपमहापौर को चुना जाना है। पहले नगर पंचायत और नगर परिषद की तर्ज पर विधायकों ने नगर निगम में वोटिंग राइट का मामला उठाया।

    इसके बाद शहरी विकास विभाग ने यह मामला सरकार को भेजा। सरकार की ओर से इसमें विधि विभाग की राय मांग गई। विधि विभाग ने भी एक्ट का हवाला देते हुए विधायकों को वोटिंग राइट देने में सहमति नहीं जताई। इस समय सोलन और पालमपुर में कांग्रेस के पास है जबकि मंडी और धर्मशाला भाजपा के पास है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस को सोलन नगर निगम में क्रॉस वोटिंग की चिंता सता रही है। चूंकि इस नगर निगम में 9 पार्षद कांग्रेस, 7 पार्षद भाजपा और एक निर्दलीय जीते हैं। इस नगर निगम में उठापटक चल रही है।

    No comments:

    Post a Comment