पीजीआई चंडीगढ़ और फॉर्टीज हॉस्पिटल की टीम द्वारा लोक शोभा संस्था के बैनर तले आनी में किया जाएगा फ्री चेकअप । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, November 3, 2023

    पीजीआई चंडीगढ़ और फॉर्टीज हॉस्पिटल की टीम द्वारा लोक शोभा संस्था के बैनर तले आनी में किया जाएगा फ्री चेकअप ।


    2 नवम्बर।
    डी.पी.रावत।
    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़।

    ज़िला कुल्लू के आनी कस्बे में पहली मर्तबा सिराज उत्सव एवम लवी मेला के मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ और फॉर्टीज हॉस्पिटल की टीम द्वारा लोक शोभा संस्था के बैनर तले  फ्री चेकअप किया जाएगा।
    सिराज उत्सव एवम लवी मेला के अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोक शोभा गैर सरकारी गैर लाभकारी सामाजिक कल्याणकारी संगठन  के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने जानकारी सांझा करते हुए कहा है कि यह संगठन सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने मेले में आने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे मुफ्त अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं। उन्होंने कहा है कि इस दौरान दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी।

    No comments:

    Post a Comment