Friday, November 3, 2023
आनी कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी खत्म होने के संकेत।
आनी कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी खत्म होने के संकेत।
2 नवम्बर।
डी.पी.रावत।
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़।
ज़िला कुल्लू के आनी कस्बे में 17वें सिराज उत्सव एवम लवी मेला के शुभारंभ के मौके पर आनी कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी खत्म होने के संकेत मिले।
सनद रहे कि 2022 में प्रदेश विधान सभा चुनाव के वक्त टिकट आबंटन के कारण आनी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी गुटबाज़ी पनप गई थी।
उस समय आनी में कांग्रेस पार्टी दो गुटों पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गुट और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुट में विभाजित हो गई थी। टिकट वीरभद्र गुट से समर्थित बंसी लाल को मिला। जबकि सुक्खू गुट के कार्यकर्ता और समर्थक परस राम के लिए टिकट की मांग पर अड़े थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सुक्खू गुट के नेताओं बुद्धि सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी कुल्लू,पंकज परमार अध्यक्ष ज़िला परिषद् कुल्लू,विजय कंवर अध्यक्षा पंचायत समिति आनी आदि ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पार्टी से बगावत कर परस राम को आज़ाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा। इस चुनाव में दोनों गुटों की हार के बाद अब तक गुट बाज़ी कायम थी।
मगर सिराज उत्सव एवम लवी मेला आनी के शुभारम्भ समारोह में सुक्खू गुट से सम्बन्धित मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाकर मेला कमेटी अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने गुटबाज़ी खत्म करने के संकेत दिए हैं।
बुद्धिजीवियों की राय है कि
यह पहल आनी विधान सभा क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है।
राजनीति के जानकारों का मानना है कि इससे वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Tags
# Anni kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Anni kullu
Tags
Anni kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment