Sunday, November 5, 2023
सुक्खू सरकार दस गारंटी पूरा करने के हर मोर्चे पर फेल: लोकेंद्र कुमार।
डी.पी.रावत।
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़।
ज़िला कुल्लू के अन्तर्गत भाजपा मंडल आनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने शनिवार को दुर्गा सराय भवन में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने की। प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन बारे रणनीति बनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाजार मे रैली निकाली गई। साथ ही पुराने बस स्टैंड में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि सुखु सरकार दस गारंटी पूरा करने के मामले में हर मोर्चे पर फेल हो गई है।झूठ के बल पर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की है। एक वर्ष मे सुक्खू सरकार ने कोई भी वादा पूरा नही कर पाई है। आनी विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास ठप्प है। आनी के कोंग्रेसी नेता शिक्षकों सरकारी कर्मचारी को बदलने में लगी है। कांग्रेस कमेटी धन एकत्र करने में लगी है। आनी में भ्रष्टाचार फैल गया है, किसी भी सरकारी कार्यलय में धांधलिया चल रही है। आनी में क़ानून व्यवास्था फेल हो चुकी है। आनी प्रशाशन आपदा से प्रभावित लोगो को मुआवजा देने में भी भेदभाव कर रही है। गांव के लोगो ने आपदा में अपने घर बाग़ बागीचे खोए हैं उन्हें अभी तक कोई भी राहत राशि नहीं मिल पाई है। आनी विधानसभा की जनता और गांव की महिलाए 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री देने में भी प्रदेश सरकार फेल हो चुकी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की आनी की जनता विकास की राह देख रही है झूठ बोलकर सुखु सरकार ने सत्ता लेकर सबको ठग लिया है। अब इन झूठी गारंटियों का जवाब प्रदेश की जनता लोकसभा चुनावों में जरूर देगी। इस धरने में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, विधायक लोकेन्द्र कुमार, शशि मल्होत्रा, वेद ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, जमुना ठाकुर, आशीष शर्मा, सहित भाजपा मंडल आनी के सभी कार्यकर्ता आदि उपस्थित हुए।
Tags
# आनी दर्पण
About कार्यालय संवाददाता 1
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Location:
Anni, Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment