ABD NEWS- लुधियाना : लुधियाना से एक पुलिस कर्मी की मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि रिवॉल्वर सफाई के दौरान गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी लुधियाना के कृष्णा नगर में एक पीजी में रहता था। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बुधवार शाम को मनप्रीत सिंह के PG के रूम से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे सूचित किया।
पुलिस कर्मी की मौत रिवाल्वर की सफाई के दौरान गोली चलने से हुई बताई जा रही है, गोली सीधे पुलिस कर्मी के माथे पर जा लगी। जिससे मौके पर ही पुलिस कर्मी की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.