Wednesday, October 4, 2023
Home
Unlabelled
बठिंडा की अदालत द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज ,
बठिंडा की अदालत द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज ,
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / बठिंडा (04/10/2023) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गत दिनों पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और पी सी एस अधिकारी बिक्रम सिंह शेरगिल समेत छह लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के डर से मनप्रीत बादल द्वारा बठिंडा अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई थी। आज इस अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बठिंडा की अदालत द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अदालत के इस फैसले से पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें और बढ़ गई है।
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Bathinda, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment