ABD NEWS- दिल्ली : आप सांसद संजय सिंह मुश्किल में घिर गए है। बता दे ईडी ने संजय सिंह गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे आज सुबह ई डी की टीम ने दिल्ली उनके घर में रेड की थी। जानकारी अनुसार यह गिरफ्तारी शराब घोटाले मामले में की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के घर के बाहर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
ध्यान रहे 24 मई को संजय सिंह के घर पर ईडी की टीम पहले भी पहुंची थी। उस वक्त संजय सिंह के सहयोगियों के ठिकाने पर ईडी ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
मिली जानकारी मुताबिक संजय सिंह के घर पर यह छापेमारी दिल्ली शराब नीति से जुड़ी है। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में दो आरोपियों को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी थी, इसके दो दिन के बाद ईडी ने संजय सिंह के घर पर यह छापेमारी की है।
रिपोर्ट के इस मामले में जुड़े कुछ अन्य लोगों के ठिकाने पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। बता दें कि इससे पहले इस मामले में संजय सिंह के स्टाफ के सदस्यों से भी ईडी ने पूछताछ की थी। आज रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
AAP MP Sanjay Singh's troubles increased, arrested in this case
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.