Wednesday, October 4, 2023
Home
Unlabelled
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक देव सदन में ऑडिशन -आशुतोष गर्ग।

उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 अक्तूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक धूमधाम से मनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि इस बार कुल्लू दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के अतिरिक्त प्रदर्शनी मैदान में भी एक भव्य मंच तैयार किया जाएगा। जिसमे कलाकार दिन के समय अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 10 अक्टूबर से 15 अक्तूबर 2023 तक कुल्लू स्थित देव सदन में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ऑडिशन लिए जायेंगे। जिनमे 10, 11 व 12 अक्तूबर को कुल्लू जिला के कलाकारों के लिए, 13 व 14 अक्तूबर को अन्य जिलों तथा 15 अक्तूबर को उक्त तिथियों में छूट गए कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे ताकि बेहतरीन तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान किया जा सके साथ कार्यक्रम की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहे ।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन में सफल होने वाले कलाकार ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे पाएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment