पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व कांग्रेस विधायक और उसके पति को किया गिरफ्तार , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, September 18, 2023

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व कांग्रेस विधायक और उसके पति को किया गिरफ्तार ,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा फिरोजपुर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर गहरी को मोहाली से और उनके पति लाडी गहरी को फिरोजपुर आवास से गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। सतकार कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में फिरोजपुर देहात से पहली बार कांग्रेस से विधायक बनी थीं। पूर्व कांग्रेस विधायक और उसके पति पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद से ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पिछले कई महीनों से मामले की जांच कर रहा था। इससे पहले विजिलेंस कई बार पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी से पूछताछ कर चुकी है। उनके आवास की पैमाइश भी विजिलेंस टीम ने की थी। हालांकि, गिरफ्तारी की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई पूर्व मंत्रियों से विजिलेंस पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई को जेल में भी जाना पड़ा है।

    No comments:

    Post a Comment