Monday, September 18, 2023
एनडीएमए की टीम ने ली नुकसान की रिपोर्ट, प्रभावितों से की बात।
माॅनसून सीजन के दौरान हुए भारी नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार सुबह जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की और दोपहर बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। इस टीम में एनडीएमए के अधिकारी अमित टंडन और एसके जेना, यूएनडीपी के पीके दास और यूनीसेफ के महिंद्रा राजाराम शामिल हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एनडीएमए की टीम के समक्ष नुकसान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अधिकांश विभागों ने नुकसान का डाटा पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट) पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। किन्हीं कारणों से छूटे विभागों के लिए इस पोर्टल को विशेष रूप से खुलवाया जा रहा है। ये विभाग मंगलवार तक इस पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दें।
उपायुक्त ने कहा कि एनडीएमए की टीम एक विस्तृत एवं समग्र रिपोर्ट तैयार करने जा रही है, जिसमें आपदा से हुए नुक्सान के आकलन के साथ-साथ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण, राहत एवं पुनर्वास, भविष्य में आपदा से बचाव के संभावित उपायों एवं इनकी लागत और आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य सभी पहलुओं का समावेश किया जाएगा।
बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। एनडीएमए की टीम के चारों सदस्यों ने राजस्व विभाग, लोक निर्माण, जलशक्ति, बिजली बोर्ड, ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों से अलग-अलग रिपोर्ट ली। उन्हांेने नुकसान की रिपोर्टिंग, राहत एवं पुनर्वास, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण और भविष्य मंे आपदा से बचाव के संभावित उपायों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बैठक के बाद एनडीएमए की टीम ने सुजानपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से भी बातचीत की।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment