अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : लुधियाना में पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य को बेसुध कर घर में रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया लगता है। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व दो नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घर में काम करने वाले नौकर पर वारदात करने का शक है। रात को घर में मौजूद लोगों को कोई नशीली वस्तु दी गई लगती है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में जगदीश गरचा उनकी पत्नी और दो नौकरानियां भी बेसुध मिली। उनके बेटे बॉबी गरचा को भी सूचित कर दिया गया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।
Monday, September 18, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब में पूर्व मंत्री व उसका परिवार, घर में बेसुध हालत में मिले ,

About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Ludhiana, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment