जालंधर शहर में गोली चलने से एक युवक जख्मी, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, September 19, 2023

    जालंधर शहर में गोली चलने से एक युवक जख्मी,


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर में बीती रात को भगवान महार्षि वाल्मीकि गेट के निकट गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 10.30 बजे दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद में गोली चलने की सूचना है। इस घटना में संगत सिंह नगर निवासी निखिल अरोड़ा के घायल होने की सूचना है। निखिल अरोड़ा आप विधायक रमन अरोड़ा का करीबी है। घटना में घायल हुए निखिल अरोड़ा ने बताया कि रात को उनके चाचा के बेटे गगन अरोड़ा वासी वाल्मीकि गेट का फोन आया कि उस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है और वह तुरंत अपने भाईयों के साथ मौके पर पहुंच गए। अभी वहां पहुंचे ही थे कि हमलावर युवको ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। निखिल अरोड़ा के मुताबिक इस दौरान फायर भी हुए। मारपीट के बीच फायर होते ही सभी हमलावर फरार हो गए। विवाद के दौरान घायल हुए आप नेता निखिल अरोड़ा को प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना नंबर दो के एस एच ओ गुरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। थाना नंबर दो के एस एच ओ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। एस एच ओ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि फिलहाल गोली चलने की घटना के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। एस एच ओ ने बताया कि मोहल्ले में दोनो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी जरूर हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चैक करवाएंगे। जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




     

    No comments:

    Post a Comment