Sunday, September 17, 2023
ऊना में सांप के काटने के दो मामले- बुजुर्ग और बच्चे की गई जान
ऊनाः थाना अंब के तहत स्थोतर में एक 12 साल के मासूम की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्चा रात के समय घर में सोया हुआ था इसी बीच सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में नाबालिग (Minor) को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया होगा। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र दलविंद्र सिंह निवासी स्थोत्तर के रूप में हुई है। एसपी अंब वसूधा सूद (Vasudha Sood) ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं दूसरी तरफ एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जहां थाना बंगाणा के तहत झिकला टांडा में 60 वर्षीय वृद्ध की सांप (Snake) के काटने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवराज पुत्र नानक चंद निवासी झिकला टांडा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक देवराज निवासी झिकला टांडा शनिवार रात्रि घर पर था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन देवराज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान देवराज की मौत हो गई। पुलिस (Police) ने शव को कब्जे मं लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
# AMB UNA NEWS
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
AMB UNA NEWS
Tags
AMB UNA NEWS
Location:
Amb, Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment