Sunday, September 17, 2023
Una News: अब मरीज घर बैठे देख पाएंगे टेस्ट रिपोर्ट, अंब अस्पताल की वेबसाइट लांच
अंब अस्पताल की वेबसाइट लॉन्च करने के दौरान चिकित्सकों से बातचीत करते
विधायक सुदर्शन बबलू।
अंब (ऊना अंकुश शर्मा )। नागरिक अस्पताल अंब की एक वेबसाइट लांच की गई। इससे मरीजों को अब सिविल अस्पताल अंब में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेंगी। वेबसाइट के माध्यम से सिविल अस्पताल अंब में मिलने वाली हर सुविधा की जानकारी उपलब्ध होगी। शनिवार को विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अस्पताल के वेबसाइट को लांच किया। www.civilhospitalamb.in/ के नाम से लांच की गई इस वेबसाइट की खास बात यह है कि अस्पताल में किए जाने वाले 89 तरह के निशुल्क टेस्ट, डेंटल, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे रिपोर्ट की जानकारी मरीजों को घर बैठे ही उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सिविल अस्पताल अंब में कौन से डॉक्टर की ड्यूटी ओपीडी या फिर आपातकालीन सेवाओं में रहेगी यह जानकारी भी मरीज इस वेबसाइट के माध्यम से ले सकता है। यही नहीं इस वेबसाइट में एम्बुलेंस सेवाओं सहित अस्पताल में मिलने वाली तमाम सेवाओं का ब्योरा दिया गया है।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। इसी तर्ज पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए काम किया जा रहा है। कहा कि पहले अस्पताल में मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता रहा है लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है।
इस मौके पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग, एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता विकास कश्यप, एसएमओ डॉ. राहुल कतना, दवा विशेषज्ञ डॉ. रुपिंदर शर्मा, जवास्टिका सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी निदेशक दीपक शर्मा, रिशाद खान सहित सिविल अस्पताल अंब के तमाम स्टाफ उपस्थित रहे।
Tags
# AMB NEWS UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
AMB NEWS UNA
Tags
AMB NEWS UNA
Location:
Amb, Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment