जालंधर शहर डंप साइटों की सफाई के साथ पूरे शहर में फागिंग करवाने के निर्देश - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 13, 2023

    जालंधर शहर डंप साइटों की सफाई के साथ पूरे शहर में फागिंग करवाने के निर्देश

     

    ABD NEWS जालंधर : जालंधर शहर नगर निगम के नए कमिश्नर डा. ऋषि पाल सिंह के निर्देश के बाद शनिवार शाम को एडिशनल कमिश्नर डा. शिखा भगत और ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत शर्मा ने विभिन्न डंप साइटों का निरीक्षण किया। उन्होंने डंप साइटों को साफ करवाने का निर्देश देने के बाद हेल्थ ब्रांच के स्टाफ को दवा का छिड़काव करने के लिए कहा।

    वहीं, निगम कमिश्नर के निर्देश पर शनिवार को सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भी फील्ड में रहे। हेल्थ अफसर डा. श्री कृष्ण शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव और लार्वा खत्म करने के लिए पूरे शहर में मुहिम शुरू की जा रही है। फागिंग किए जाने का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फागिंग और डंपों की सफाई के लिए सभी सेनेटरी इंस्पेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं

    No comments:

    Post a Comment