माता चिंतपूर्णी मेले कल से शुरू, यात्रियों की सहुलत के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 16, 2023

    माता चिंतपूर्णी मेले कल से शुरू, यात्रियों की सहुलत के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

    उन्ना -  माता चिंतपूर्णी के मेले 17 अगस्त से शुर होने जा रहे हैं। मेले में भक्तों की सहुलत के लिए चिंतपूर्णी प्रबंधक समिति ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।


    बता दे मेले में अगर किसी तरह की दिक्कत परेशानी यात्री को आती है तो हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

    इस के बारे जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी अजय सिंह मंडियाल ने बताया कि किसी भी यात्री को अगर कोई समस्या आती है तो  8091413172 पर संपर्क करके अपनी समस्या बता सकता है। जिसका हल तुंरत किया जाएगा। 

    इस मौके पर कहा गया कि अपने बच्चों का खासतौर पर ख्याल रखें। बच्चों को साथ लेकर आना है तो आईडी प्रूफ बच्चों की जेब व गले में डालकर जरुर रखें ताकि बच्चा गुम होने के बाद अपने परिजनों तक आसानी से पहुंचा दिया जाए। 

    इसी के साथ अगर यात्रियों को मेले परिसर के आसपास किसी तरह की कोईसंदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो तुंरत अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कर लिए है।

    Mata Chintapurni Mela starts from tomorrow, helpline number issued for the service of passengers


    No comments:

    Post a Comment