तरगाली की माता बगाण दुर्गा अपने लाव लश्कर के साथ निकली पवित्र देव स्थल चूली छो की यात्रा पर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 12, 2023

    तरगाली की माता बगाण दुर्गा अपने लाव लश्कर के साथ निकली पवित्र देव स्थल चूली छो की यात्रा पर।

    12 अगस्त।
    जिला कुल्लू उपतहसील बंजार की कोठी मंगलौर से फाटी तरगाली की माता बगाण दुर्गा आज अपने मूल स्थान से अपने पूरे लाव लश्कर के साथ पवित्र देव स्थल चूली छो की यात्रा के लिए रवाना हो गई है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में माता का दौरा हुआ था और अब सात साल बाद फिर से तीर्थ यात्रा पर निकली है। हाल ही में पूरे बंजार क्षेत्र में आई त्रासदी को टालने और विश्व शान्ति के लिए तीर्थन घाटी के पवित्र देव स्थल चूली छो में कल हवन पाठ करवाया जा रहा है।

    बगाण दुर्गा माता के पुजारी पंडित विश्वदेव, कारदार जोगिंदर सिंह और गुर हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व की भांति माता के आदेशानुसार तीर्थ यात्रा, हवन पाठ और ब्रह्म भोज का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2017 में माता की पालकी के साथ यह तीर्थ यात्रा हुई थी। इन्होंने बताया कि इस बार पूरे क्षेत्र में आई आपदा के कारण आम जन मानस त्रस्त हुआ है इसलिए पवित्र देव स्थल चूली छो में आपदा को टालने और विश्व शान्ति के लिए कल हवन पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात माता अपने मूल स्थान तरगाली को वापिस लौट आएगी जहां पर हारियानो के लिए ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा। इन्होंने बताया कि चूली छो तक माता की पालकी जाती है जबकि वहां से आगे तीर्थ के लिए माता का कोई निशान या मोहरा ही जाता है। 

    इस यात्रा के दौरान आज टलिंगा नामक स्थान पर सभी देवलू रात्री ठहराव करेगें जहां पर खाने और रहने की व्यवस्था हो चुकी है। कल माता पवित्र देव स्थल चूली छो में पहुंचेगी जहां पर प्राचीनतम देव परंपराओं का निर्वहन करने के पश्चात विश्व शान्ति के लिए हवन पाठ किया जाएगा। इस तीर्थ यात्रा में कोठी मंगलौर की फाटी तरगाली के सभी हारियान शामिल रहे।

    No comments:

    Post a Comment