चंबा के तीसा में कांगड़ा के पांच पुलिस जवान ‘शहीद’। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 12, 2023

    चंबा के तीसा में कांगड़ा के पांच पुलिस जवान ‘शहीद’।



    12 अगस्त 

     जिला चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर ने कांगड़ा जिला के पांच घरों के चिराग बुझा दिए। पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस जवानों की गाड़ी पर गिरे पत्थर से ड्राइवर काबू खो बैठा और गाड़ी सीधा अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। हादसे में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में वाहन चालक और सेकेंड आईआरबी सकोह के छह जवान शामिल हैं।

    उपनिरीक्षक राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी गांव व पंचायत नूरपुर, आरक्षी कमलजीत पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव खब्बल डाकघर कठोली तहसील ज्वाली, आरक्षी सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा निवासी गांव सूरजपुर डाकघर ढलियारा तहसील देहरा, आरक्षी लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोगरा निवासी गांव व डाकघर इच्छी तहसील व जिला कांगड़ा शामिल हैं।

    चंबा सडक़ हादसा कांगड़ा जिला को गहरे जख्म दे गया गया। जिला के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही नहीं, आम लोग भी अचानक हुई इस घटना से गमगीन हो गए हैं। चंबा जिला में शुक्रवार को हुए सडक़ हादसे में कांगड़ा जिला के पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सात पुलिस कर्मियों में से पांच कांगड़ा जिला से संबधित हैं। वहीं इस हादसे में घायल चार लोगों में से दो पुलिस कांस्टेबल भी कांगड़ा जिला से ही हैं। हादसे में मारे गए सात पुलिस कर्मियों में एसआई राकेश गोरा पुत्र जय चंद कांगड़ा जिला के नूरपुर से हैं। इनके अलावा कांस्टेबल कमलजीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह गांव खब्बल, डाकखाना कथोली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा गांव सूरजपुर, डाकघर ढलियारा, तहसील देहरा से हैं।

    कांस्टेबल अभिषेक, पुत्र मदन लाल, गांव खैरियां, डाकघर और तहसील जवाली; और कांस्टेबल लक्ष्य कुमार, पुत्र पवन मोंगरा, गांव और डाकघर इच्छी, तहसील कांगड़ा। साथ ही, सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों में से दो पुलिस कांस्टेबल कांगड़ा जिले से हैं। कांस्टेबल सचिन, पारस राम, पालमपुर निवासी, और कांस्टेबल अक्षय चौधरी, राजेश कुमार, चकदोह बेहड़ा गांव, डाकघर मझैरना, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा, इनमें शामिल हैं। साथ ही आईजी नॉर्थ रेंज धर्मशाला, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री और कमाडेंट द्वितीय वाहिनी सकोह धर्मशाला डाक्टर खुशहाल शर्मा ने इस दर्दनाक हादसे में मारे गए कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भी घायल पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।



    No comments:

    Post a Comment