भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आया मकान , परिवार के 3 सदस्यों की मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 9, 2023

    भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आया मकान , परिवार के 3 सदस्यों की मौत।

    हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कोहराम मचा दिया है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। शिमला जिला के उपमण्डल कुमारसैन में  मलबे में दबने से दंपति और बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य चोटिल हुए है।भूस्खलन की ये घटना ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र की  कोटगढ़ के ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवली गांव में हुई।

    जानकारी के मुताबिक  बीती रात एक मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान में पांच लोगों का परिवार रह रहा था। इस दौरान अनिल (32) पुत्र जयचंद, किरण पत्नी अनिल कपूर और स्वप्निल (11) पुत्र अनिल कपूर की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई है। तीनों के शवों को निकाल दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों जयचंद और उनकी पत्नी बीना देवी को हल्की चोटें आई है। हादसे में वे बाल-बाल बच गए। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    No comments:

    Post a Comment