Friday, July 7, 2023
Home
himachal news
एबीवीपी एचपीयू इकाई ने परीक्षा नियंत्रक क़ो सौंपा ज्ञापन,यूजी का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करनी की मांग की ।
एबीवीपी एचपीयू इकाई ने परीक्षा नियंत्रक क़ो सौंपा ज्ञापन,यूजी का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करनी की मांग की ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा वीरवार दोपहर को परीक्षा नियंत्रक क़ो ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने इस दौरान मांग की कि विभिन्न छात्र मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
इकाई अध्यक्ष करण ने कहा कि यूजी के पुनर्मूल्यांकन में जो छात्र पास हुए हैं उनको परीक्षा देने का अतिरिक्त मौका दिया जाए और यूजी के परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाए।
उन्होंने कहा कि पीजी के प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट आना शुरू हों चुके हैं लेकिन अभी तक विवि प्रशासन यूजी के परिणाम देने मे असमर्थ साबित हुआ है। इसीलिए उन्होंने कहा कि यूजी के परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाए।
इकाई अध्यक्ष करण ने परीक्षा नियंत्रक को चेतावनी देते हुए कहा कि इन छात्र मांगों का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन स्वंय जिम्मेदार रहेगा।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment