Friday, July 7, 2023
Home
himachal news
प्रदेश के कॉलेजों में कल जारी की जाएगी पहली मेरिट लिस्ट , 18 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र।
प्रदेश के कॉलेजों में कल जारी की जाएगी पहली मेरिट लिस्ट , 18 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र।
प्रदेश के कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसके संबंध में कल यानि शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के शेड्यूल के तहत कॉलेजों में 30 जून से 8 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे तथा 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा होगी। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसके लिए पात्र छात्र 13 और 14 जुलाई को फीस जमा करवा सकेंगे।
बता दें कि शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत 18 जुलाई से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा और 1 अप्रैल से 23 मई 2024 तक वार्षिक परीक्षा ली जाएगी। 18 जुलाई से 10 नवंबर तक 116 दिनों का पहला शैक्षणिक सत्र चलेगा। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 16 नवंबर से 31 दिसंबर तक 40 दिन का दूसरा शैक्षणिक सत्र होगा। 1 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।
6 फरवरी से 31 मार्च 2024 तक 55 दिनों का तीसरा शैक्षणिक सत्र होगा। इसके बाद 1 अप्रैल से 23 मई तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। विभाग की ओर से परीक्षाओं के लिए 53 दिन तय किए गए हैं। साल 2023-24 के दौरान कुल 217 दिन शैक्षणिक सत्र, 65 दिन सर्दियों, गर्मियों और दिवाली की छुट्टियां रखी गई हैं।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment