सतलुज नदी में जा समाई कार, 4 लोग लापता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 12, 2023

    सतलुज नदी में जा समाई कार, 4 लोग लापता।

    जिला शिमला के रामपुर के नोगली के समीप मंगलवार रात को एक ऑल्टो सतलुज नदी में जा समाई । हादस रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और हादसे के बाद सभी लापता हैं।
    हादसे के समय कार में मेहर सिंह पुत्र ईश्वर दास, शीतल पत्नी मेहर सिंह, राजीव  पुत्र लायक राम, सुंदला देवी पत्नी लायक राम सवार थे।
     ये सभी लोग पंचायत खडाहन लाहड़ु तह ननखड़ी जिला शिमला के बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग वृद्ध महिला के इलाज के लिए रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोगली के समीप एनएच 05 धंसने से कार सतलुज नदी में जा समाई। हादसे के बाद से सभी लोग लापता हैं। 
    प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया है। सतलुज नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा होने के कारण टीम को तलाशी अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    No comments:

    Post a Comment