विकास खण्ड आनी के अंतर्गत कुटवा संपर्क मार्ग में डींग गांव शमशान घाट के नज़दीक बीती शाम एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार में सवार धार गांव निवासी एक पुरुष महेश की मृत्यु होने और दो स्त्रियों उषा देवी पत्नी मृतक महेश - स्वीटी पुत्री प्रकाश चंद के घायल होने की जानकारी है।प्रधान ग्राम पंचायत देवठी सुषमा देवी ने मीडिया को दूरभाष पर बताया कि मृतक ने दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया; जबकि दो महिलाओं का उपचार महात्मा गांधी चिकत्सा सेवाएं परिसर खनेरी रामपुर बुशहर में चल रहा है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
राजस्व विभाग की ओर से पटवारी खूब राम ने मौके पर जा कर कुटवा रोड ऐक्सिडेंट के मृतक को बीस हज़ार व घायलों को पांच - पांच हज़ार रूपए फौरी राहत राशि प्रदान की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.