Thursday, February 2, 2023
Home
हमीरपुर दर्पण।
स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधा दिलाना ही सरकार का लक्ष्य : सुनील शर्मा बिट्टू
स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधा दिलाना ही सरकार का लक्ष्य : सुनील शर्मा बिट्टू
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को डा. राधाकृष्णन राजकीय आर्युविज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर के कालेज प्रबंधन से बैठक की, जिसमें कालेज प्राचार्य डा. सुमन यादव व अन्य चिकित्सक उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कालेज की ओर से दी जा रही सुविधाओं व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली।
उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए चिकित्सकों से सुझाव भी लिए, ताकि उन्हें प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। आवश्यक सुविधाएं व चिकित्सा उपकरण हर कालेज व अस्पताल में उपलब्ध हों, इस पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मेडिकल कालेज हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है तथा सत्ता में आते ही इसके कार्य में तेजी आई है।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment