Thursday, September 1, 2022
Home
आनी दर्पण।
HPSEB आनी के कर्मचारियों ने सरकार की नई एनपीएस नीति का किया पुरजोर विरोध, ओ. पी.एस. लागू करने उठाई मांग।
HPSEB आनी के कर्मचारियों ने सरकार की नई एनपीएस नीति का किया पुरजोर विरोध, ओ. पी.एस. लागू करने उठाई मांग।
हिमाचल प्रदेश स्टेट्स इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कार्यालय आनी के प्रांगण मे एन.पी.एस.सी.ए. कर्मचारी संघ तथा हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के आवाहन पर वीरवार दोपहर भोजन अवकाश के दौरान आनी डिवीजन कार्यालय के समक्ष बिजली कर्मचारियों ने एनपीएससी संघ के लिए सरकार की नई एनपीएस नीति का पुरजोर विरोध किया और सरकार से केवल ओ.पी.एस नीति को लाने के लिए आग्रह किया। बिजली कर्मचारियों ने सरकार की 2003 के बाद जो एनपीएस नीति लाई गई है उसकी पूरी तरह से विरोध किया है और सरकार से आग्रह किया है कि जिस तरह से देश के अन्य राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और वेस्ट बंगाल में 2003 से पूर्व की नीति के अनुरूप कर्मचारियों के हित के लिए पेंशन का प्रावधान है उसी संदर्भ के अनुसार हिमाचल के कर्मचारियों के लिए भी ओ.पी.एस नीति का तुरंत लागू किया जाए। अगर सरकार कर्मचारियों की मांग को अनसुना करती है तो इसका खमियाजा सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा, आनी के महासचिव रघुवीर, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र,आरती, गीता राम ,निर्मला, सुशील गर्ग,ट्विंकल ,राजेंद्र, उत्तम , देवेंद्र,अजय, विकेश, ठाकुर सेन, मनी राम, चुनीलाल, हेमलता, बवलेश ,पूर्ण ,गुलाब व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment