एचएएस अधिकारी बने जिला कुल्लू के निरमंड निवासी अंकुश कुमार का मनाली में स्वागत किया गया। मनाली के विभिन्न संगठनों द्वारा अंकुश को मनाली में सम्मान दें कर अपनी खुशी जाहिर की। एनजीओ लाइफ़ लाइन, नगर परिषद मनाली, व्यापार मंडल मनाली, होटल एसोसिएशन मनाली, टैक्सी यूनियन, मनू गुड्ज़ केरियर के पदाधिकारियों ने अंकुश को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू का नाम रोशन करने पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज कुमार लारजे, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, कुवेर अवस्थी, होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, टैक्सी यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर ने अंकुश के एचएएस अधिकारी बनने पर अंकुश तथा पिता अशोक कुमार को मनाली में सम्मानित किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.