आचार्य दीपक अरोड़ा से 07 जनवरी 2025 का राशिफल जानें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, January 7, 2025

    आचार्य दीपक अरोड़ा से 07 जनवरी 2025 का राशिफल जानें।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
    मेष राशि (Aries) ♈: आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेगी। अगर आप पार्टनरशिप में काम करेंगे तो वह आपको लाभ देगा। आप अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

    वृष राशि (Taurus)♉: आज का दिन आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आज आप व्यस्त रहेंगे। किसी की बात के बीच में न पड़े। कानूनी मामला अड़चन पैदा कर सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी वाणी पर भी रखें।

    मिथुन राशि (Gemini) ♊: आज का दिन आपके लिए मिलजुला फल देगा। आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। नोकरी कर रहे वर्ग पार्ट टाइम काम कर सकते है। आपको किसी करीबी की याद आएगी।

    कर्क राशि (Cancer)♋: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। अगर आपको कोई काफी समय से चिन्ता सता रही है तो वह दूर होगी प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है वाहन सावधानी से चलाएं। आप अपने शौंक पूरे करने के लिए धन खर्च करेंगे।

    सिंह राशि (leo)♌: आज के दिन आप कार्य सोच समझकर करें। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग वाले लोगों की विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है। घर में पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है। 

    कन्या राशि (Virgo)♍: आज का दिन आपका ठीक ठाक रहेगा। आपको आज के दिन व्यय करने से बचना चाहिए। आपके खर्च बढ़ सकते है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका पूरा फल मिलेगा। वाद विवाद से दूर रहें। किसी को धन उधार न दें।वाहन सावधानी से चलाएं।

    तुला राशि (Libra)♎: आज के दिन आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपना कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्य करने में व्यस्त रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी काम को करने से पहले सोचें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio) ♏: आज का दिन आपको मिश्रित रूप से फल देगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैं। आपकी कुछ बाधाएं दूर होगी। आपको कोई उपहार मिल सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

    धनु राशि (sagittarius) ♐: आज के दिन आपको कई उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी संतान की पढ़ाई का ध्यान रखना होगा। धन संबंधित कोई काम रुका हुआ तो वह भी पूरा होगा। व्यापार में लाभ होगा।

    मकर राशि (Capricorn) ♑: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ हो सकती हैं। ऑनलाइन व्यवसाय लाभ देगा। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ राशि (Aquarius)♒: आज का दिन आपका सकारात्मक रहेगा।कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्य में जल्दबाजी न करें। आप अपने काम में कोई बदलाव लाएंगे जो आपको लाभ देगा। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।

    मीन राशि (Pisces)♓: आज के दिन आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जो युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहे है उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी। कोई बड़ा निवेश सोच समझ कर करें।

    ASTRO DEEPAK ARORA 
    22/11 UJALA NAGAR BASTI SHEIKH NEAR LAL PAHADI MANDIR JALANDHAR 




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.