Saturday, November 23, 2024
युवा सेवाएं विभाग पंजाब को समर्पित खिले गुलाब गीत किया जारी।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
* पंजाब के नौजवानों को नई दिशाएं देने के लिए हर वक्त त्यार : रवि धारा
सहायक डॉयरेक्टर युवा सेवाएं विभाग जालंधर रवि दारा ने युवा अदालत में युवा सेवाएं विभाग की योजनाओं को दर्शाते हुए "खिले गुलाब" गीत प्रस्तुत किया।
रवि धारा ने बताया कि यह गीत माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान के नशा मुक्त पंजाब के सपने को बढ़ावा देता है, युवा सेवा विभाग की युवाओं से संबंधित योजनाएं जैसे युवक मेला अंतरराज्यीय यात्रा, साहसिक शिविर, रक्तदान शिविर, शहीदे आजम भगत सिंह राज्य पुरस्कार, एन.एस यूनिट बहुत ही संगीतमय तरीके से रेड रिबन क्लबों का प्रचार करती है। सहायक निर्देशक रवि दारा पहले ही युवाओं को जागरूक करने के लिए साइकिल मेरी जान 'हेड डाउन' जैसे गाने गा चुके हैं।
उन्होने यह भी बताया कि पंजाब के नौजवानो को वह हमेशा ही अपनी कलम कला व सहयोग से नई दिशाएं प्रदान करते रहेंगे।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment